रणघोष अपडेट. चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम , 2012″ में संशोधन करने के लिए नियम बनाये हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ये नियम ” हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन (संशोधन )नियम ,2024 ” कहे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि “हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण तथा विनियमन नियम 2012 में नियम 8 में उपनियम (1) के स्थान पर अग्रलिखित उपनियम प्रतिस्थापित किया जाएगा : – इनमें ” (1) प्रत्येक विद्यमान सोसायटी , परिशिष्ट – 1 में अंतर्विष्ट फीस की अनुसूची में दी हुई फीस के भुगतान पर प्रारूप -VI में नई रजिस्ट्रीकरण संख्या के आबंटन के लिए जिला रजिस्ट्रार को आवेदन करेगी तथा जिला रजिस्ट्रार के सम्मुख प्रस्तुत किये जाने वाले अपेक्षित दस्तावेजों के साथ –साथ शासकीय निकाय द्वारा विधिवत प्राधिकृत पदाधिकारी से इस आशय का प्रमाण–पत्र भी प्रस्तुत करेगी कि सोसायटी का ज्ञापन तथा उपविधियां अधिनियम तथा आदर्श उपविधियों के उपबंधों के अनुरूप है। “