Bihar Election 2025: महागठबंधन ने अति पिछड़ा न्याय संकल्प जारी किया। SC-ST जैसा EBC अत्याचार कानून, निकायों में 30% आरक्षण और आरक्षण सीमा बढ़ाने का वादा।
पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र का पहला भाग जारी किया। इसे ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पटना में इस घोषणा पत्र का ऐलान किया।
महागठबंधन ने इस संकल्प पत्र में अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए कई बड़े वादे किए हैं। इसमें पंचायत और नगर निकायों में ईबीसी को 30% आरक्षण देने और एससी-एसटी की तरह अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने का वादा शामिल है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में अति पिछड़ा, ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने इस दिशा में कदम नहीं उठाए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार के दौरान ही आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 70% किया गया था और 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह आरक्षण विरोधी है और हमेशा से सामाजिक न्याय के खिलाफ रही है।
अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र में 10 वादे
-
एससी-एसटी की तर्ज पर अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनेगा।
-
पंचायत और निकायों में ईबीसी का आरक्षण 20% से बढ़ाकर 30% किया जाएगा।
-
50% आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रयास।
-
नियुक्तियों में ‘नो योग्य नहीं मिला’ (NFS) को अवैध घोषित किया जाएगा।
-
भूमिहीन परिवारों को शहर में 3 डिसिमल और गांव में 5 डिसिमल जमीन मिलेगी।
-
शिक्षा के अधिकार कानून 2010 के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का आधा हिस्सा EBC, OBC, SC-ST बच्चों को मिलेगा।
-
25 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में EBC, OBC, SC, ST को 50% आरक्षण।
-
सभी निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाएगा।
-
उच्चाधिकार प्राप्त आरक्षण नियामक प्राधिकरण का गठन होगा।
-
जाति सूची में बदलाव केवल विधानमंडल से होगा।
पटना के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और अति पिछड़ा वर्ग के 100 से अधिक नेता मौजूद रहे।