Breaking News : -कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद रेमो की एंजियोग्राफी करनी पड़ी। फिलहाल उनके परिवार के लोग उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। खबर है कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं। बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने की है। रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो डिसूजा जाने माने कोरियोग्राफर हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की। इसके बाद वो आज तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्हें तहज़ीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

One thought on “Breaking News : -कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *