हाफिज सईद के राइट हैंड को पाकिस्तानी सेना भी नहीं बचा सकी, अबू कताल ऐसे मिनटों में हो गया ढेर

Abu Qatal Killed: भारत के एक और दुश्मन की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अबू कताल की हत्या की खबर सामने आई है। कताल 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में खुरेता लॉन्चपैड का कमांडर था। अबू कताल का असली नाम जिया-उर-रहमान था। 2023 के राजौरी हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा वह 9 जून को शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमले में भी शामिल था, जिसमें 10 लोग मारे गए थे।

अबू कताल को फरवरी 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा चार्जशीट किया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अबू कताल की हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई। वह पाकिस्तानी सेना की कड़ी सुरक्षा में था। उसकी सुरक्षा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी भी शामिल थे।