इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का समापन मंगलवार 3 जून को हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत हुई, जिसमें आरसीबी ने ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया। पंजाब किंग्स को 18वें सीजन के बाद भी ट्रॉफी का इंतजार रहेगा। इस सीजन किस-किस खिलाड़ी ने कौन-कौन सा अवॉर्ड जीता। उसके बारे में जान लीजिए। ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप, प्लेयर ऑफ द फाइनल से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सबसे ज्यादा चौके और छक्के के अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन कौन रहा? इसके बारे में आप इस स्टोरी में जानेंगे।
सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने के लिए वैभव सूर्यवंशी को अवॉर्ड मिला। वे एकमात्र बल्लेबाज इस सीजन थे, जिन्होंने 7 से ज्यादा मैच खेलते हुए 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं, फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल पांड्या रहे। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और दो विकेट निकाले। फेयरप्ले अवार्ड चेन्नई सुपर किंग्स को मिला, जो भले ही पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी।
IPL 2025 के अवॉर्ड्स की लिस्ट
मोस्ट वैल्यूएब प्लेयर ऑफ द सीजनः सूर्यकुमार यादव
ऑरेंज कैप विनर: साई सुदर्शन (759 रन)
पर्पल कैप विनर: प्रसाद कृष्णा (25 विकेट)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन
कैच ऑफ द सीजन: कामिंदू मेंडिस
सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन
सीजन में सबसे ज्यादा चौकेः साई सुदर्शन
सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेटः वैभव सूर्यवंशी
फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैचः क्रुणाल पांड्या
फेयरप्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स