कोसली भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव ने कहा

भाजपा सरकार ने पर्ची खर्ची को खत्म किया, कांग्रेस का इतिहास हमेशा काला रहा


रणघोष अपडेट. कोसली

 विधानसभा कोसली से भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव का जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने फतेहपुरी , दडौली ,खुशपुरा, बालन खुर्द, बेरली कलां, मुसेपुर,बाबडौली, नांगल पठानी,और मुरलीपुर जैसे प्रमुख गांवों में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश और देश में भाजपा सरकार ने ना केवल कांग्रेस राज के काले इतिहास को खत्म किया साथ ही विश्व पटल पर देश के सम्मान और स्वाभिमान को स्थापित किया। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर हमें उम्मीद है की कोसली आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका में रहेगा। भाजपा नेता ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया, जिसमें गांवों के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास और जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। अनिल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा आमजन के हितों को सर्वोपरि रखा है और आगे भी विकास की इस गति को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें, ताकि क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा सके। उनके साथ मास्टर हुक्म सिंह, चैयरमेन दुष्यंत यादव, उदयभान डागर, शारदा यादव जिला पार्षद ,सरोज यादव, भुपेंद्र खोला जिला पार्षद , कपिल कतोपरी आदि मौजूद थे।