Mahila Samriddhi Yojana- महिला समृद्धि योजना को दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शनिवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी। महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार ने कई शर्तें तय की हैं, इन्हें पूरा करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। महिला समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। वादे के मुताबिक भाजपा ने इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब महिलाओं को देने का फैसला किया है।
1. आधार से भी ज्यादा जरूरी बीपीएल कार्ड
महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्डधारी होना आवश्यक है। यह कार्ड बताता है कि आप गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।
2. उम्र की सीमा 21 से 59 साल
महिला समृद्धि योजना का लाभ 21 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगा।60 साल की आयु पूरी करते ही महिलाएं इस योजना से बाहर हो जाएंगी। 60 या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धि पेंशन मिलती है।
3. 5 साल से दिल्ली की निवासी होना आवश्यक
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो कम से कम 5 साल से दिल्ली की निवासी हैं। यानी यदि आप 5 साल से दिल्ली की वोटर हैं और आपके आधार कार्ड और वोटर कार्ड पर दिल्ली का पता है। तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।
4. महिला के नाम से खाता और आधार कार्ड आवश्यक
जिस महिला को इस योजना का लाभ लेना है उसके नाम से अपना बैंक खाता और आधार कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। आधार और बैंक अकाउंट से फोन नंबर भी लिंक हो।
5. रजिस्ट्रेशन कराना होगा-
महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार अभी रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेगी। जरूरी कागजातों के साथ सरकारी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जिन आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा उनके खाते में हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।
किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ
1. महिला समृद्धि योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो सरकारी सेवा में हैं। केंद्र, राज्य या निगम में सरकारी नौकरी करती हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2. यदि कोई महिला पेंशनभोगी है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
3. जिन महिलाओं के परिवार में कोई इनकम टैक्सपेयर है उन्हें महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।