रणघोष अपडेट. देशभर से
कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया- “हमने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस दिया है। आज (शुक्रवार) हम अध्यक्ष से फैसला चाहते थे लेकिन प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया…जिस व्यक्ति के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया गया था, उसे फिर से संसद में बोलने की अनुमति दी गई।”गोगोई ने कहा- “यह संसद को न चलने देने की साजिश का एक हिस्सा है। वे अडानी मुद्दे से डरे हुए हैं और इससे भाग रहे हैं।” कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ”हम विपक्ष के कदम को दबाने के लिए सरकार का बुलडोजर रवैया देख रहे हैं। गुरुवार को एक सदस्य ने नेता विपक्ष और सदन के एक अन्य सदस्य के खिलाफ बहुत अपमानजनक टिप्पणी की थी।” पार्टी महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- “एक अन्य सदस्य ने संसद के बाहर अपमानजनक टिप्पणी की। कांग्रेस पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव दिया है…जबकि हम सदस्य की अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, उसी सदस्य को आज (शुक्रवार) वही काम करने की अनुमति दी गई है।” ..स्पीकर सरकार के पूर्ण दबाव में हैं।”एक्स पर एक पोस्ट में संविधान की एक प्रति पकड़े हुए और “मोदी अडानी भाई भाई” संदेश वाला मास्क पहने हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि “अडानी का डीप स्टेट कांग्रेस पार्टी को नहीं रोक सकता।”