क्या रोजाना परफ्यूम लगाने से हो रहा कैंसर? हैदराबाद के ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया सच

खुद को फ्रेश रखने और पसीने की बदबू दूर करने के लिए हम परफ्यूम लगाते हैं। मार्केट में एक से बढ़कर एक परफ्यूम मौजूद हैं, जो खुशबू के साथ ताजगी भी देते हैं। कुछ लोग पूरे शरीर पर पानी की तरह परफ्यूम लगा लेते हैं और पूरा दिन महकते रहते हैं। लेकिन क्या ज्यादा और रोजाना परफ्यूम लगाने से कैंसर होने का खतरा बढ़ रहा है। कई जगहों पर ऐसा कहा गया कि परफ्यूम लगाने से कैंसर हो रहा है, अब इस रिपोर्ट पर हैदराबाद के फेमस ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सादविक रघुराम ने खुलकर बात की।

केमिकल वाले परफ्यूम

परफ्यूम को बनाने में अल्कोहल के अलावा कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं। जो खुशबू, ताजगी को लॉन्ग लास्टिंग बनाकर रखते हैं। परफ्यूम कई अलग महक और फॉर्म में आते हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि डियो अंडरआर्म्स में लगाया जाता है, जो ब्रेस्ट के पास होता है। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।

डॉक्टर की राय

इन रिपोर्ट्स पर कई बार रिसर्च की जा चुकी है कि क्या डियो या परफ्यूम लगाने से कैंसर होने का खतरा रहता है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया और न ही इन रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई दिखी। डॉक्टर के मुताबिक, हमें ये पता होना चाहिए कि हम क्या यूज कर रहे हैं। लेकिन ये कहना गलत है कि परफ्यूम लगाने से कैंसर होता है। आप परफ्यूम का इस्तेमाल बिंदास होकर कर सकते हैं।

कैसे लगाएं

परफ्यूम आप कभी भी प्राइवेट पार्ट्स में न लगाएं। इसमें मौजूद केमिकल स्किन एलर्जी, रैशेस, खुजली का कारण बन सकते हैं। कोशिश करें कि डायरेक्ट स्किन पर डियो न छिड़कें बल्कि कपड़े पहनने के बाद यूज करें। इससे कपड़ों पर महक लंबे समय तक बनी रहेगी और कोई नुकसान नहीं होगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।