PM मोदी और बाइडेन की बैठक में फैसला, नासा और इसरो में डील, भारत-US करेंगे अंतरिक्ष मिशन

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने साल के अंत तक मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक रणनीतिक ढांचा तैयार करने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. दोनों देश 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने की योजना बना रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग और आदित्य-एल1 सौर मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच 52 मिनट तक चली वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘बाहरी अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारी साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित इसरो और नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन के तौर-तरीकों और प्रशिक्षण पर चर्चा शुरू कर दी है और 2023 के अंत तक मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक रणनीतिक ढांचे को अंतिम रूप देने का प्रयास जारी हैं.’ जून में मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, बाइडन ने घोषणा की थी कि भारत और अमेरिका 2024 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजने के लिए सहयोग कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: