पकड़ा गया ट्रंप के ‘सबसे बड़े समर्थक’ चार्ली किर्क का हत्यारा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अमेरिका के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्यारा पकड़ा गया है। ट्रंप ने कहा है कि बड़े पैमाने पर चलाए गए तलाशी अभियान के बाद हत्या के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। फॉक्स न्यूज को दिए एक लाइव स्टूडियो इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी कहा है कि संदिग्ध के किसी करीबी ने ही उसे पकड़वाया है। ट्रंप ने बताया, “उसके किसी बेहद करीबी ने उसे पकड़वाया है।”

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ट्रंप के करीबी सहयोगी और रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की अमेरिका के यूटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किर्क यूटा वैली विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गोलीबारी से ठीक पहले चार्ली किर्क एक दर्शक द्वारा भीड़ पर गोलीबारी करने और हिंसा के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी हमलावर ने परिसर की एक छत से गोली चला दी।