बावल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह यह क्या बोल गए

हरियाणा में हमारी सरकार बने, ना बने, कृष्ण कुमार विधायक जरूर बने


रणघोष अपडेट.  बावल से अपडेट रिपोर्ट

  आरक्षित बावल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण कुमार को मजबूती देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने भाषण में ऐसा बहुत कुछ कह जाते हैं जो भविष्य की तरफ इशारा कर देती है। राव ने कहा की भगवान करे हरियाणा में हमारी सरकार बने। बने या नही बने कृष्ण कुमार जरूर विधायक बनना चाहिए।

राव के इस बोल यह साफ हो रहा है कि हरियाणा में भाजपा मुश्किल में है। अगर ऐसा नही होता तो प्रदेश का सबसे बड़ा भाजपा नेता यह शब्द अपनी जुबान से नही निकालता। राव चाहते तो चुनाव में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का जोश भर जाते लेकिन वे तो कुछ ओर भी इशारा कर गए। अब सवाल यह उठता है की अगर प्रदेश में भाजपा नही आ रही है तो यहां से डॉ. कृष्ण कुमार को विधायक बनाने का आधार क्या रह जाता है। वह विपक्ष में रहकर चाहकर भी जनता की भावनाओं का पूरी तरह से सम्मान नही कर पाएगा। इस सीट पर भाजपा की स्थिति बेहतर नही है। भाजपा यहा पूरी तरह से बिखरी हुई है। सबकुछ राव पर निर्भर है जिसमें उनका यह कहना की सरकार बने या ना बने भाजपा विधायक को जीताना है। यह समझ से बाहर है। चुनाव में जीरो हैसियत रखने वाला उम्मीदवार भी यह कभी नही कहता की वह चुनाव हार रहा है वह भी अपनी जीत का गणित लेकर चलता है जबकि हकीकत वह भी जानता है।

अपना सीएम बनने का दर्द भी बयां कर गए

राव बातों ही बातों में अपने सीएम बनने का दर्द भी बयां कर गए। उन्होंने कहा की भाजपा में 10 साल बाद अहमियत मिली है। संगठित होकर इस क्षेत्र की हैसियत मजबूत करो क्या पता हमारा नंबर भी आ जाए। राव की बातों में कई तरह के झोल नजर आ रहे थे। जिसका सही मूल्याकंन चुनाव के नतीजों के बाद बनने वाली सरकार के समय हो पाएगा।