एडवोकेट भूपेंद्र कुमार गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन में बनाई पकड़

WhatsApp Image 2020-12-02 at 17.48.42नगर परिषद के मनोनीत नगर पार्षद एवं सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कंपनी बाग निवासी एडवोकेट भूपेंद्र कुमार गुप्ता को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र गुप्ता कंपनी बाग की आरडब्ल्यूआर संस्था के संस्थापक के साथ साथ जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी रहे हैं।
भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा विश्व का ऐसा अकेला संगठन है जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिलता है। उनका संकल्प अपने सीनियर नेताओं के दिशा निर्देश पर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना रहेगा।