चुनाव शहर की सरकार का : शहर में जनसंपर्क अभियान में एकजुट दिखी भाजपा, पूनम यादव ने कहा कमल की तरह अब रेवाड़ी भी खिलखिलाएगा

भाजपा नगर परिषद चेयरपर्सन प्रत्याशी पूनम यादव ने गुरुवार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अग्रसेन चौक से पूरे  बाजार में डोर टू डोर अभियान  की शुरूआत कर भा पा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस मौके पर विशेष रूप से हरको बैंक चेयरमैन डॉ अरविंद सिंह, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ  के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, भाजपा रेवाड़ी विधानसभा से प्रत्याशी रहे सुनील मूसेपुर जिला अध्यक्ष हुकम यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।  बाजार पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव का दुकानदारों शहर के लोगों ने स्वागत किया ओर  भा पा के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। 

poonam 2

शहरवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने कहा कि जनता के प्यार और समर्थन की बदौलत ही बीजेपी पार्टी ने जो विश्वास मेरे ऊपर दिखाया है।  उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। रेवाड़ी शहर के रुके  विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए पार्टी को अपना आशीर्वाद दें।  मैं विश्वास दिलाती हूं कि पूरे शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्य करूंगी और 36 बिरादरी को साथ लेकर चलूंगी।  उन्होंने शहर के लोगों से शहर के विकास कार्य को गति देने  के लिए आगामी 27 दिसंबर को बीजेपी के चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन बना कर उनको विजयी बनाने की अपील की।  इस मौके पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, उपाध्यक्ष अजय काटिवाल, उपाध्यक्ष अजय पाटोदा, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, सचिव कुलदीप चौहान,सत्यदेव यादव, रत्नेश बसलपारिशा शर्मा, डीएम यादव, दीपा भारद्वाज, मंजूयादव  महेश स्वामी, दीपक मंगला, रामपाल यादव, पिंकी यादव, नवीन शर्मा ,अनिल अरनेजा,बीरबल वर्मा,सतेन्दर प्रसाद अग्रवाल,दीपेश भार्गव, विवेक ढींगरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।