राजस्थान: चुनाव से आठ महीने पहले सीपी जोशी बने बीजेपी अध्यक्ष

रणघोष अपडेट. राजस्थान से

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। तैयारियों के बीच बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए चुनाव से आठ महीने पहले चंद्रप्रकाश जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।चित्तौड़गढ़ से सांसद जोशी ब्राहम्मण समुदाय से आते हैं, जबकि उनसे पहले के अध्यक्ष सतीश पुनिया जाट समुदाय से आते हैं। जोशी ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत आरआरएस की इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की, एबीवीपी में रहते हुए ही वे छात्रसंघ के अध्य़क्ष चुने गये। उसके बाद जिला पंचायत समिति के सदस्य और बाद में भदेसर से उप प्रधान भी बने। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ गये जहां कई पदों पर रहने के बाद वे राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। जोशी के राजनीतिक कैरियर में अहम मोड़ आया 2014 में, जब वे मोदी लहर में चित्तौड़गढ़ से बड़े अंतर के साथ चुनाव जीते। उनकी जीत का अंतर 3.16 लाख वोटों का था, पार्टी ने 2019 में फिर से जोशी को टिकट दिया, और इस बार उनकी जीत का अंतर और भी ज्यादा 5.76 लाख वोटों का हो गया। 2019 के चुनाव में राजस्थान में चुनावी जीत का दूसरा सबसे बड़ा अंतर था।

One thought on “राजस्थान: चुनाव से आठ महीने पहले सीपी जोशी बने बीजेपी अध्यक्ष

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *