भाजपा की तरफ से नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद भी पार्टी सिंबल से लड़ाए जाने की घोषणा के बाद रविवार को 125 लोगों ने पार्टी से सिंबल देने के लिए आवेदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने बताया कि पार्टी के इस निर्णय ये लोगों में गजब का जोश है। जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने बताया की लगभग 125 बायोडाटा हमारे पास अब तक जमा हो चुके हैं और लगातार चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी कार्यालय में आ रहे हैं। इस दौरान जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार इंजीनियर,प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट वंदना पोपली ,रेवाड़ी विधान सभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल , भूपेंद्र गुप्ता, रामदत्त भारद्वाज, बिजेंद्र यादव मीडिया प्रभारी,जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी,गौरव शर्मा, बाबूलाल छाबड़ी, नीतू चौधरी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।