विधायक लक्ष्मण यादव के बेटे निशांत ने किया कोसली में गेहूं की सरकारी खरीद का शुभारंभ

कोसली स्थित नई अनाज मंडी में गुरुवार को कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव ने गेहूं खरीद कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि  कोसली  क्षेत्र  के किसानों को अपनी गेहूं की फसल कम भाव में ना बेचनी पड़, इसके लिए हरियाणा सरकार ने जल्द से जल्द  ही गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है।  राज्य सरकार द्वारा  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान की उपज का एक–एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने  कहा कि हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और सभी किसानों की पूरी उपज खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए किसानो की सुविधा को लेकर एसएमएस सुविधा शुरू की गई है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।  निशांत  यादव ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी के खरीद केंद्र में लेकर आए ताकि उन्हें अपनी फसल की बिक्री में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। उन्होंने किसानों और व्यपारियों की समस्याओं को भी सुना और खरीद से जुड़े अधिकारियों को किसानों की गेहूं का एक–एक दाना खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानों के उत्थान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इसी के निमित ही केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को लेकर आई है। जिससे किसानों को भरपूर लाभ होगा।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी के सहायक सचिव जितेंद्र यादव, हैफेड परचेजर परमजीत, भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, रणबीर कुहारड़, महामंत्री प्रदीप बव्वा व सतनारायण, बाबूलाल, ब्लाक समिति सदस्य पिंकी शर्मा, रामोतार कतोपुरी, राजकुमार, रामेश्वर बिसोहा, सूरजभान कोसली, रविकांत भोतवास, योगेश फतेहपुरी, मंडी प्रधान दिनेश गोयल, कपिल, प्रमोद, श्रीराम, अजय सिंगला, हंसराज सेठ, रामावतार, सत्यवीर कान्हड़वास सहित अनेक व्यपारी, किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *