हरियाणा में 33 आईपीएस समेत 48 पुलिस अफसर बदले

रेवाड़ी में दीपक सहारण होंगे एसपी


रणघोष अपडेट. हरियाणा

 हरियाणा में सोमवार को  बड़े स्तर पर पुलिस के अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 33 आईपीएस अधिकारियों के साथ 15 एचपीएस पुलिस अधिकारियों को इधर उधर किया  गया है। हिसार, पानीपत और रोहतक, रेवाड़ी समेत 12 जिलों के एसपी  शामिल हैं।

आईपीएस राजेश दुग्गल को एसपी पलवल से हटाकर डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक गहलावत को एसपी दादरी से हटाकर डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। वसीम अकरम को एसपी झज्जर से हटाकर एसपी एसटीएफ के साथ ही एसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है।एसपी रेवाड़ी आईपीएस राजेश कुमार को एसपी एसीबी बनाया गया है। इनके अलावा नितिका गहलोत को एसपी हांसी से हटाकर दादरी जिले का एसपी बनाया गया है। हिसार के एसपी लोकेंद्र कुमार को पलवल जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा के एसपी अर्पित जैन को झज्जर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।आईपीएस शशांक कुमार को पानीपत से हटाकर सीएम सिटी करनाल का एसपी बनाया गया है। नरेंद्र बिजरनिया को जींद एसपी से हटाकर भिवानी जिले का एसपी बनाया गया है। आईपीएस उदय सिंह को रोहतक जिले से हटाकर सिरसा जिले के एसपी जिम्मेदारी दी गई है। कैथल जिले के एसपी मकसूद अहमद को हांसी और भिवानी के एसपी अजीत शेखावत को पानीपत जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Řešení hádanky: Kdo najde ananas do 3 sekund? Perfektně vydařené: recept na dokonalé Co je špatně na