अंबानी केस: NIA ने जब्त की CCTV में दिखी इनोवा कार, नंबर प्लेट कर रहे हैरान करने वाले इशारे

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी गाड़ी के मामले की जांच में हर दिन हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब यह पता लगा है कि शनिवार-रविवार रात जिस गाड़ी को जब्त कर एनआईए लाई थी, वह एंटीलीया कांड से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज में भी दिखी थी। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह वही इनोवा गाड़ी है जो 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर खड़ी होने से पहले विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछा कर रही थी।

एनआईए सूत्रों का कहना है कि बीती रात जिस गाड़ी को जब्त किया गया था वह वही गाड़ी है जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखी थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, केस में मुंबई पुलिस ऑफिसर सचिन वाझे की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही पेडर रोड स्थित एनआईए के दफ्तर में एक इनोवा गाड़ी लाई गई थी। इस गाड़ी पर ‘MH 01 ZA 403’ नंबर प्लेट लगी थी और इसके रियर विंडशील्ड पर पुलिस लिखा था।

इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया था। NIA के अधिकारियों ने सचिन वाझे से 12 घंटे तक पूछताछ की और ठाणे की अदालत ने सचिन वाझे को अंतरिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था।

एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटक मामले में शनिवार की सुबह सचिन वाझे को जांच के लिए बुलाया था। वह पहले जांच की कमान संभाल रहे थे और स्कॉर्पियो का इस्तेमाल करने के लिए उनका नाम सामने आया था। एनआईए का कहना है कि मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई है।

25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्थ हालत में मिली थी। गाड़ी में जिलेटिन की 25 छड़ें थे और एक धमकी भरी चिट्ठी भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *