अंर्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

अंर्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर जलवा डांस अकेडमी के निर्देशक परवीन ठाकुर ने महान समाज सुधारक जीन जार्ज नावेरे को श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिनकी याद में पूरी दुनिया में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। कहा कि ऐसा माना जाता है कि आज से 20000 वर्ष पूर्व देवताओं के कहने पर ब्रह्मा जी ने नृत्य वेद तैयार किया था। तभी से जगत में नृत्य की शुरूआत हुई। हमारे शिव जी भगवान जब भी प्रसन्न होते हैं नृत्य करते हैं। हमारा परिवार के संयोजक दिनेश कपूर ने इस अवसर पर कहा कि नृत्य करते हुए हम अपनी भावनायें मन की खुशी दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। सच्चे मन से नृत्य करना प्रभु की अराधना करने के समान है। नृत्य करते हुये हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। मानसिक रूप से तेजस्वी बन सकते हैं। इस अवसर पर रेयान, यशस्वी, कर्ण, सूरज, जूही, कुलदीप, जियांशी, दख व मनीष जलवा को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *