अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह शैली को मिला साहित्य साधक सम्मान 2021

अधिवक्ता एवं सहित्यकार कवि शैलेन्द्र सिंह शैली को नव वर्ष साहित्य साधक सम्मान 2021 से नवाजा गया।उन्हें यह सम्मान ज्ञानोदय साहित्य संस्था, कर्नाटक के तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।  शैली ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदी भाषा प्रतिष्ठान के पूर्व निदेशक जय प्रकाश कर्दम थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉरीशस में हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हेमराज सुन्दर ने की। इस कार्यक्रम में 15 देशों के साहित्यकारों ने भाग लिया और भारतीय तथा प्रवासी कवियों ने अपना काव्य पाठ  प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बेलगांव, कर्नाटक से डॉ. वसुधा पु कामत ने किया तथा संयोजन ज्ञानोदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार परीट ने किया। गौरतलब है कि शैलेन्द्र सिंह शैली को साहित्य के लिए पहले भी अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बार एशोसिएशन के प्रधान अजीत यादव, न.पा. के कार्यकारी प्रधान रमेश बोहरा, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र यादव, कवि सुरेश मक्कड़, नरेश जोशी, मनोज शर्मा, जितेन्द्र शर्मा जीतू, राव जगजीत सिंह, विक्की सैनी, डॉ.अनिता यादव, अमित मिश्रा, जे.बी सैनी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेन्द्र बंटी व डॉ. सी एस वर्मा सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *