अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा लगाएं जरूरतमंद की सहायता में–जन सेवा संस्थान

जनवरी माह में बढ़ती सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए जनसेवा संस्थान शाखा चरखी दादरी द्वारा संस्थान के संस्थापक महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज की प्रेरणा से स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में पांच दिवसीय गर्मवस्त्र निःशुल्क कम्बल अन्य गर्म वस्त्र वितरण आयोजन शिविर लगाया गया। पांचवें दिन आयोजन के समापन पर अतिथयों के रूप में नगर परिषद् चेयरमैन संजय छपारिया जिला शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश संभ्रवाल जनसेवा समिति प्रधान रामनिवास ने शिरकत करते हुए अपने करकमलों से विधवाओं, विकलांग जनों, वृद्धजनों अन्य जरूरतमंदों को कम्बल गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस कड़ाके की ठंड में हम अपने लिए तमाम सुविधाएं जुटाते है ताकि ठण्ड से बचाव किया जा सकें, वहीं दूसरी तरफ परमार्थी संस्थाएं उनसे जुड़े व्यक्ति दूसरे के कष्टों को महसूस करके बढ़चढ़कर मदद करते है। उन्होंने कहा कि हम अपनी सुख सुविधा के अलावा जरूरतमंदों की सुविधा का ध्यान रखेंगे तभी समाज देश उन्नति करेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से भी यह अपील की है कि वे भी अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा निकालकर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर अपना कर्तव्य निभाएं। जनसेवा संस्थान से जुड़े सेवादार जगदीश आदमपुरिया, बलराम गुप्ता, राजकुमार गोयल ने बताया कि पांच दिवसीय वितरण आयोजन में कुल 350 कम्बल, 100 नई शर्ट कम उपयोग किए गए कोट, जरसी, जिन्स, लेडिज कॉर्डिगण, शॉल, टोप एवं बच्चों के गर्म वस्त्र आदि वितरित किए गए। इस दौरान लगभग 600 जरूरतमंदों ने वितरण शिविर के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ। शर्ट का सहयोग हरिचरण पटवारी द्वारा किया गया। बलराम गुप्ता ने बताया कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए हमारी टीम भविष्य में नगर के विभिन्न स्थानों पर देर रात्रि गमन करेगी तथा जरूरतमंद इंसान को मौके पर ही कम्बल भेंट कर राहत प्रदान करने का काम करेगी। कार्यक्रम के समापन पर जनसेवा समिति प्रधान रामनिवास, हरिचरण पटवारी, जगदीश ऐरन, सुरेश ऐरन, मितेष काहनोरिया, राजेश सोनी, नरेश मित्तल, सोनू गोयल, अग्रवाल वैश्य समाज महिला अध्यक्ष नीतू बंसल, मण्डल अध्यक्ष संतोष जैन, नीरू जैन, अर्चना बंसल, अनिता अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।