अब आप बताइए एक पाइप को तीन जेजेपी नेता पकड़ कर कोरोना भगा रहे हैं या बुला रहे हैँ

जेजेपी की टीम मैदान में सेनेटाइजर का टैंकर लेकर कोरोना के खिलाफ इस तरह उतर चुकी है मानो उन्हें पता चल चुका है कि यह वायरस कहां कहां  छिपा हुआ है। सेनेटाइज करना बेहतर प्रयास है लेकिन मीडिया में कवरेज के चक्कर में दो गज दूरी मास्क जरूरी का विजन ही धाराशाही हो रहा है। फोटो में देखिए सेनेटाइज करने वाले पाइप को तीन जेजेपी पदाधिकारी पकड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि वे कोरोना को मारने के शुभारंभ अवसर पर कोरोना योद्धा की भूमिका में हो।  गुरुवार को जेजेपी जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल व उनकी टीम ने गुरुवार धारूहेड़ा कस्बे व गांव को सैनिटाइज करवाया व जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए उसके पश्चात स्थित रीको कंपनी द्वारा तैयार किए गए 64 बिस्तर के कोविड केयर सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धारूहेड़ा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरपुर का दौरा किया। मौके पर रीको कंपनी के एच.आर मैनेजर सतीश कुमार, डॉक्टर सतीश मेहरा, एमपीएचडब्ल्यू रविंदर व राजकुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा मैं डॉ जयप्रकाश व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर में डॉक्टर मीत व डॉक्टर तेजवनी मौजूद रहे। रीको कोविड केयर सेंटर में आज तीन मरीज मौजूद थे जिनमें से आज दो को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। ड्यूटी डॉक्टर ने की बताया कि यहां पर माइल्ड लक्षण के मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाता है उनको दवाइयां, ऑक्सिजन व खाना आदि उपलब्ध करवाया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को सभरवाल ने कहा की कोरोना को हल्के में ना लें लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें मास्क जरूर पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मौके पर  रेवाड़ी ग्रामीण हलका प्रधान मलखान सिंह, बावल हलका प्रधान राजबीर तिहाडा, मनजीत जैलदार ,युवा जिला प्रधान विपिन कुमार युवा जिला प्रभारी संदीप कुमार, एससी सैल का जिला प्रधान ऐडवोकेट सुधीर कुमार, प्रदेश सचिव बीमला चौधरी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *