अमरिंदर बनाएंगे क्षेत्रीय दल, नाम होगा, पंजाब विकास पार्टी

पंजाब का राजनीतिक गणित बहुत तेजी से बदलने जा रहा है और एक नई क्षेत्रीय पार्टी का गठन जल्द ही होने वाला है।इस पार्टी का नाम अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन समझा जाता है कि इसका नाम होगा ‘पंजाब विकास पार्टी’।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिेंदर सिंह इस पार्टी की नींव डालेंगे। इस पार्टी में पंजाब की राजनीति में मौजूद धर्मनिरपेक्ष लोगों को शामिल किया जाएगा।कैप्टन अपने समर्थकों से बात कर रहे हैं और जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।पहले कहा जा रहा था कि अमरिंदर सिंह 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसे टाल दिया गया है। अब पहले इस पर उच्च स्तरीय बैठक होगी और उसके बाद अहम एलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *