अमृतकला टिकानियां को दुबारा मिली कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस नेत्री अमृतकला टिकानियां को पुनः महिला कांग्रेस की जिला रेवाड़ी की अध्यक्ष बनाया है। इस पर अमृतकला ने राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला कांग्रेस सुष्मिता देव,हरियाणा की अध्यक्षा कुमारी शैलजा,कैप्टन अजय सिंह यादव, रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार जताया है।