अरविंद यादव ने चुनाव कार्यालय खोल रेवाड़ी की राजनीति को गरमा दिया

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

भाजपा के वरिष्ठ ओर संगठन में असरदार नेता डॉ. अरविंद यादव ने बुधवार को रेवाड़ी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर राव तुलाराम स्टेडियम की मार्केट में चुनाव कार्यालय खोलकर इस सीट पर राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण एवं स्वामी धर्मदेव ने अपने हाथों से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर 11 पंडितों ने आधे घंटे तक मंत्रोच्चारण किया। कार्यालय आयोजन में शहर एवं आस पास गांवों से काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

अरविंद यादव ने चुनावी कार्यालय खोलकर पार्टी आला कमान को समय रहते अवगत करा दिया है की वे इस सीट पर पूरी तरह से चुनाव लड़ने की हैसियत रखते हैं। कार्यालय में आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे ताकि हरियाणा में भाजपा सरकार तीसरी बार शानदार पोजीशन के साथ वापसी करें। हाईकमान को टिकट तय करनी है। वे अपने स्तर पर कुछ नहीं मांगेगे। इतना जरूर है की वे समर्पित निष्ठावान सिपाही की तरह पार्टी को मजबूत करते रहेंगे। दावेदारी प्रस्तुत करने का सभी को अधिकार है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण ने कहा की यह अरविंद यादव का नही भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यालय है। इसे आमजन की समस्याओं का निदान ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में जिस तरह कांग्रेस बिखरकर भाजपा में समाहित हो रही है। उससे साफ जाहिर होता है की अब तो विपक्ष भी भाजपा की नीतियों ओर विचारधारा को स्वीकार करता जा रहा है। स्वामी धर्मदेव ने भी अपने आशीर्वचन देते हुए कहा की अरविंद यादव ने हमेश स्पष्ट और साफ सुथरी राजनीति की है। उन्होंने अपना जीवन भाजपा को  समर्पित किया हुआ है। हमें विश्वास है की वे भाजपा के प्लेटफार्म से जनता की इसी तरह सेवा करते रहेंगे। इस आयोजन में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक- धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षाविद और आस पास गांवों से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।