उषा रुस्तगी बनी गोल्डन लॉयनेस क्लब की प्रधान

प्रेरणा डाटा  सचिव, कुसुम शर्मा कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा बनी पीआरओ


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

रेवाड़ी। गोल्डन लॉयनेस क्लब रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट -1 की एक विशेष बैठक  क्लब की निर्वतमान उपप्रधान उषा रुस्तगी के धारूहेड़ा चुंगी स्थित आवास पर आयोजित की गई। क्लब  की वरिष्ठ सदस्या रत्ना गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जहां आगामी कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया वहीं कार्यकाल के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक में गठित कार्यकारिणी के तहत उषा रुस्तगी को प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रेरणा डाटा को सचिव, कुसुम शर्मा को कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा को पीआरओ चुना गया। अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद उषा रुस्तगी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि अति प्रतिष्ठित लॉयनेस क्लब से जुड़ना ही गौरव की बात होती है। क्लब हमे समाज कल्याण, मानव सेवा पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि क्लब से जुड़े सभी कार्य टीम भावना से होते हैं जिसके लिये सभी का सहयोग जरूरी है। क्लब की मेंटर डॉ तृप्ति भार्गव ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवम पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा इस वर्ष की शुरुआत 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे से होगी। बैठक के अंत मे रत्ना गोयल ने सभी का आभार जताया। बैठक में निर्मल यादवललिता मित्तल, प्रमिला भार्गव, सन्तोष गुप्ता, नलिनी यादव, मोनिका पंडिता, रीता भार्गव, पूजा भार्गव, अनुजा खुराना जयमाला मुख्य रूप से मौजूद थी।