आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर में विश्व महिला दिवस का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अरूणा कुमारी नायब तहसीलदार कोसली आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर के प्रांगण में बच्चों को महिला शक्ति करण पर उपदेश दिया | आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार अरुण कुमारी स्कूल प्रांगण में पहुंची। अरुण कुमार ने सबसे पहले तो इस विषय के आयोजन के लिए स्कूल के प्रबंधन को सराहा। इसके बाद उन्होंने बच्चों से अवगत होते हुए कहां की आज महिला किसी भी दर्जे में पुरुष से कम नहीं है।  उन्होंने संस्कृत के श्लोक यत्र “नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता”के माध्यम से कहा जहां नारियों की पूजा होती है वही देवता निवास करते हैं। और सभी लोगों को चाहिए कि सभी के घर में देवता विद्यमान हो। इसलिए हमें हर कार्यों में महिलाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी बेचारी नहीं है। अपितु एक सबल नारी है जिसने आसमान से लेकर रक्षा व आज के विकास के हर कोने तक के कार्यों में अपना परचम लहराया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी देश के विकास का आकलन करना है तो उसमें नारी की दशा का पता लगाना होगा यदि नारी की स्थिति किसी देश की अच्छी है तो वह तरक्की की राह पर है अन्यथा वह विनाश की राह पर है। हम नारी को विभिन्न विभिन्न रूपों में देखते हैं उनमें सबसे पहला रूप मां का होता है उसके बाद में बहन का और फिर ग्रहणी का। नारी सबसे ज्यादा बदलाव को अपने जीवन में अपनाती है और उसी बदलाव के साथ  अपने आप को साबित करती रहती है। उन्होंने पुरुष समाज को कहा कि अब हमें नारी समाज की आवश्यकता है जिसमें नारी आगे आकर काम करेंगी भी और कर भी रही है वर्तमान समय में नारी पुरुष से कहीं आगे निकल गई है। इस विषय पर स्कूल निदेशक यशपाल ने कहा कि यह बिल्कुल हकीकत है कि लड़कियों का परीक्षा परिणाम सदैव लड़कों के परीक्षा परिणाम से अच्छा रहता है।यदि लड़की को कोई भी जिम्मेदारी दी जाती है तो वह लड़कों की अपेक्षा अच्छा निभाती है। आगे बोलते हुए कहा की नारी है शरासव विधाता उससे ही सारा संसार उस से ही जीवन पाता। इस कार्यक्रम में पवन कुमार चेयरमैन आइडियल पब्लिक स्कूल ने भी नारी उत्थान से संबंधित नजम को पेश किया, इसको अरूणा कुमारी तहसीलदार कोसली ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वह कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार अरुण कुमारी ने इस जागरूकता अभियान में भाग लेने वाले बच्चों जिसमें की गरिमा ,, शीतल ,खुशबू अंतिम, परी, तनु, वरुणा, सिया, खुशबू, डिंपल, जाविका आदि को उपहार देकर अरूणा कुमारी तहसीलदार ने सम्मानित किया। अरुण कुमारी ने सभी अध्यापकों को भी उनके अच्छे कार्य खासकर की जागरूकता अभियान से संबंधित कार्यों के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *