आईजी यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग इंपालाइज एसोसिएशन ने कलम छोड़ हड़ताल की

आईजी यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग इंपालाइज एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल कर अपना विरोध जताया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर विवि प्रशासन ने समय रहते मांगों पर अमल नहीं किया तो वे 13 अप्रैल को भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

अनेक मांगों  को लेकर वीसी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कुमार, उपप्रधान बलजीत कुमार, सचिव विकास, संयुक्त सचिव अनिल कुमार दहिया,कोषाध्यक्ष पंकज मलिक, अभिषेक यादव गोकलगढ़िया समेत अनेक कर्मचारियों ने बताया कि वीसी को सौँपे ज्ञापन में 6 प्रमुख मांगों को उठाया गया है। इसमें सभी योग्य कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। 2015 में बनाए गए पदोन्नत नियमों को वापस लिया जाए, एमडीयू रोहतक के नियमों को  लागू किया जाए, जिसे आईजीयू की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग में अपनाया गया था। सुरेंद्र सिंह को पुन: एसडीओ बनाया जाए। अनिल कुमार लिपिक को हटाए गए 3 वार्षिक वृद्धि तुरंत प्रभाव से पुन लागू की जाए। तरूण कुमार लिपिक की सेवाओं को पुन: तुरंत प्रभाव विवि में लिया जाए। किसी भी गैर शिक्षण कर्मचारी को नाजायज परेशान नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *