आम आदमी पार्टी सभी चुनाव सिंबल पर लड़ेगी, हरियाणा प्रभारी ने दिया दिशा निर्देश

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी 

आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। इतना ही नहीं पूरे हरियाणा में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।अब प्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक जिलों में राज्य सभा सांसद सहप्रभारी डा. सुशील गुप्ताजी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर चुनावों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे।   आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज्य चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और पूरे हरियाणा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में जहां पार्टी सरपंचों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के उम्मीदवार उतारेगी। स्थानीय निकाय के चुनावों में हरियाणा की सभी नगरपालिकाएं एवं नगर परिषदों के पार्षदों के उम्मीदवारों के साथ साथ जनता के द्वारा सीधे चुने जाने वाले चेयरमैन एवं अध्यक्षों के लिए भी उम्मीदवार खड़े करेगी तथा पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू अलॉट करेगी। हरियाणा में जहां पंचायती राज्य के सरपंचों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद का कार्यकाल फरवरी माह में समाप्त हो चुका है वहीं स्थानीय निकाय की 43 नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों के कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो चुका है। पार्टी ने पंचायती राज के चुनावों के लिए तो विधानसभा एवं जिले स्तर पर सर्च कमेटी गठित कर स्वच्छ छवि एवं ईमानदार उम्मीदवारों की खोज भी शुरू कर दी है। जिसकी सूचियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जल्द ही विधानसभा एवं जिले स्तर पर सर्च कमेटी गठित कर दी जाएगी।