इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम करेगी किसानों को जैविक खेती की तकनीक व विपणन के लिए प्रशिक्षित

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़, 20 से 22 जनवरी तक जैविक खेती की तकनीक व विपणन विषय पर 3 दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आइजीयू की उन्नत भारत अभियान टीम की कोऑर्डिनेटर डॉ पिंकी इंसा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत भारत अभियान के तहत पूरे भारत में कार्य कर रहे सभी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स तथा टीम मेंबर्स को जैविक खेती व उसके विपणन के लिए शिक्षित व प्रशिक्षित करना है। इस कार्यशाला में उन्नत भारत अभियान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, टीम मेंबर्स तथा प्रत्येक उन्नत भारत अभियान इकाई द्वारा चुने गए पांच गांवों से प्रत्येक गांव के 5 किसानों को भी जोड़ा जाएगा। जिससे कि गांव के किसानों को जैविक खेती करने की तकनीक सीखने में मदद मिलेगी तथा देश में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती के उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर संस्थान द्वारा विशेषज्ञों व पहले से जैविक खेती कर रहे किसानों को आमंत्रित किया गया है। आईजीयू उन्नत भारत अभियान की टीम के द्वारा चुने हुए पांच गांव जांटी, बुडाना, बुडानी, सुनारिया, खटावली से पांच-पांच किसानों को इस कार्यशाला से जोड़ा जाएगा। डॉ पिंकी इंसा का मानना है कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यशाला एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *