इंसाफ मंच हरियाणा के जिला अध्यक्ष एवं अनेक पूर्व सैनिक संगठनों में सक्रिय पदाधिकारी कैप्टन भोलाराम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लगातार जनता से अपील कर रहे हैं कि इस महामारी से मिलकर ही लड़ सकते हैं। सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर जो प्रयास कर रहा है साथ ही आमजन को भी अपनी सुरक्षा के प्रति हर समय गंभीर रहना पड़ेगा। छोटी ही कोताही परिवार के साथ साथ समाज को सीधा नुकसान पहुंचा रही है। यह वायरस अब गांवों में फैल रहा है। इसलिए ग्रामीणों से अपील है कि वे पूरी तरह से जारी की जा रही गाइड लाइन का ईमानदारी से पालन करें।