इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव जीता, ली पेन ने दी कड़ी टक्कर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दोबारा इस पद पर निर्वाचित हो गए हैं।  राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ, जहां मौजूदा प्रेसिडेंट मैक्रों और धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही थी। हालांकि अनुमान बताते हैं कि इमैनुएल मैक्रोन ने 57.6% और 58.2% वोटों के साथ फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है और इसके साथ उन्होंने मरीन ले पेन को हरा दिया है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और कभी भी नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बता दें कि 20 अप्रैल को मैक्रों और ली पेन के बीच लाइव डिबेट हुई थी, जिसमें मैक्रों आगे दिखाई दिए। मगर विश्लेषकों का कहना था कि यदि मतदान कम रहता है तो जीत का पासा किसी भी तरफ पलट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *