–पांच दिन में काफी हद तक जिला प्रशासन ने पेचिदगियों को दूर करने की की कोशिश
— एम्स के लिए डीसी के साथ हुआ मंथन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गांव माजरा में प्रस्तावित की जमीन के पैच को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है।उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला सचिवालय में एम्स को लेकर राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नक्शे में प्रस्तावित जमीन के हर पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ। हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि एम्स का निर्माण हो, इसके लिए आई हुई पेचिदगियों को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार निशा, गिरदावर राकेश, एनएसके राजकुमार व पटवारी हेमकरण लगातार ग्रामीणों से सम्पर्क कर बीच में आई हुई जमीन के पैचों को दूर करने के लिए पिछले चार दिन से लगातार ग्रामीणों के सम्पर्क में है और काफी हद तक इसमें सफलता प्राप्त की है। अब मात्र 14 एकड़ जमीन ऐसी बची हुई है जिसके लिए भू-मालिकों से सम्पर्क करना है।डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैचिदगियों को जल्द से जल्द दूर करें ताकि सरकार को नए सिरे से बाउडंरी बनाकर नक्शा भेजा जा सकें।एसडीएम रविन्द्र यादव ने डीसी को बताया कि सप्ताह के आखिरी तक बचे हुए भू-मालिकों से सम्पर्क कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।