एम्स संघर्ष समिति की अपील सरकार जल्द करें एम्स का निर्माण

एम्ससंघर्ष समिति की हुई बैठक


एम्स संघर्ष समिति की बैठक समति अध्यक्ष श्योताज सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति ने सरकार से अपील की कि यहां पर जल्द से जल्द एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरु की जाए। समिति ने कहा कि गांव माजरा के किसानों ने एम्स निर्माण के लिए जमीन देने की जो दरियादिली दिखाई है तो अब सरकार किसानों को उचित मुआवजा देकर गांव माजरा में एम्स का निर्माण करवाएं। मनेठी उप तहसील परिसर में आयोजित बैठक में जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, का. राजेंद्र सिंह एडवोकेट, कर्नल राजेंद्र सिंह, मा. लक्ष्मण सिंह अहरोद, बीडी यादव, कैप्टन राजकंवर अहरोद, डा. एचडी यादव, बलवंत पंच, भारत मास्टर, विनोद सितारा, इंद्र सिंह हैडमास्टर, दलबीर पंच, ओमप्रकाश सैन, महावीर बोहरा, महावीर पंच, राजरानी नंबरदार, अशोक यादव, पूर्व सरपंच सुरेश मानपुरा, पृथ्वीपाल ठेकेदार सूबेदार दिलबाग सिंह आदि मौजूद थे। कैलाश बाबू मनेठी के कुशल मंच संचालन में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष श्योताज सिंह यादव ने कहा कि एम्स का निर्माण इस क्षेत्र के लिए संजीवनी का काम करेगी। यहां के सभी जनप्रतिनिधिों को एम्स निर्माण के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माजरा के किसानों ने एण्स निर्माण के लिए जमीन देकर सराहनीय ऐतिहासिक काम किया है तथा सभी किसान बधाई के पात्र हैं. का. राजेंद्र सिंह एडवोकेट कर्नल राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में एम्स का निर्माण होने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवा मजबूत होगी। यहां एम्स का निर्माण होने से राजस्थान के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकार एम्स का निर्माण करके अविलंब अपना वायदा पूरा करें। शिक्षाविद मा. लक्ष्मण सिंह अहरोद ने कहा कि माजरा के किसानों ने जनहित को ध्यान में रखकर ही अपनी जमीन को एम्स निर्माण के लिए दी है। इनको बारंबार धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि एम्स संघर्ष समिति को पूरी उम्मीद है कि सरकार यहां जल्द ही एम्स का निर्माण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *