कप्तान ने कहा पार्षद का चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, वार्ड 3,11, 14,31 के प्रत्याशियों को कांग्रेस ने समर्थन दिया

नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में विक्रम यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। विक्रम यादव, पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव के भाई अजित नंबरदार की पुत्रवधु हैं जबकि तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया की धर्म पत्नी है। इस मौके पर विधायक चिरंजीव राव,पूर्व मंत्री एम एल रंगा के अलाव कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। आगामी 16 दिसंबर बुधवार को सुबह 11 बजे वे अपना नामांकन करेंगी।  कप्तान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लडेगी। विधायक चिरंजीव राव और चेयरपर्सन तालमेल बनाकर शहर का विकास कराएंगे। नगर परिषद के बजट का सही इस्तेमाल होगा। प्रमुख समस्याओं को विधायक चिरंजीव राव विधानसभा में उठाएगें जिन्हें विक्रम यादव पूरा करेंगी। कप्तान  ने कहा कि वार्डों में भी हम कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलने वाले उम्मीदवारों को कांग्रेस पार्टी अपना समर्थन देगी। अभी फिलहाल वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी, वार्ड 11 से दलीप माटा पूर्व पार्षद, वार्ड 14 से राजबाला पत्नि स्व. अशोक राव पूर्व पार्षद और वार्ड 31 से सतेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र सिंह पूर्व पार्षद को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। बाकि वार्डों में भी जल्द ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि नगर परिषद भष्ट्राचार का अड्डा बन गया है। लोगों को अपने कामों के लिए बारबार चक्कर काटने पडते हैं। पैसे के लिएदिए बिना काम नही हो रहे, कई कई साल पुरानी फाईलें पडी हुई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम यादव ने कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी और सच्ची लगन के साथ जनता की सेवा करूंगी। जनता के आशीर्वाद से चेयरपर्सन बनी तो पूरे शहर का बिना भेदभाव के साथ विकास करांउगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके लिए हमने सभी के सुझाव ले लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *