कमला सिन्हा की स्मृति में अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन

भारत की साहित्यिक संस्था “राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान” द्वारा कमला सिन्हा की स्मृति में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर और राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार द्वारा अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “श्रीमती कमला सिन्हा” के प्रथम स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके भतीजे रूपेश कुमार ने कहा कि श्रीमती कमला सिन्हा एक धार्मिक एव समाजिक सरोकार से परिपूर्ण महिला थी। इस विशाल अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता मे पूरे भारत के लगभग सभी प्रांतों के एक से बढ़कर एक साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी की रचनाएँ काबिले तारीफ थी। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गाँव खालेटा में जन्में और जिला महेंद्रगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय डेरोली अहीर में एस एस मास्टर के पद पर कार्यरत शिक्षक व साहित्यकार भूपसिंह भारती ने भी इस प्रतियोगिता में “माँ” विषय पर हाइकू कविता प्रस्तुत कर भाग लिया। हरियाणा से साहित्यकार भूपसिंह भारती, संजय भास्कर, सीमा रानी मिसरा और डॉ आशुतोष के साथ साथ अमरावती महाराष्ट्र से गरिमा विनित भाटिया, उत्तरप्रदेश से डॉक्टर महताब अहमद आजाद, उत्तराखंड से नरेश चन्द्र उनियाल, झारखंड से नेतलाल प्रसाद यादव, वाराणसी से मिथिलेश कुमार सिंह, महाराष्ट्र से वीना अडवाणी, सिलीगुड़ी से प्रियंका जायसवाल, बंगाल से ऋतु गर्ग, दिल्ली से कंचन वाष्णेय, बिहार से ज्योति भाष्कर, बुलन्दशहर से प्रीति चौधरी ‘मनोरमा’, सहारनपुर से आशीष भारती, गाजियाबाद से सुधा बसोर, रामेश्वर शांडिल्य, यूपी से कल्पना भदौरिया ‘स्वप्रिल’, भाष्कर सिंह ‘मणिक’, कोंच, मुम्बई से रवि रश्मि ‘अनुभूति’, कानपुर से अनीता त्रिपाठी अनुपम, सूरत से उमा वैष्णव, देवरिया से रीना मिश्रा, मध्यप्रदेश से डॉक्टर नीलू समीर, सिलीगुड़ी से निशा गुप्ता, सोनी केडिया और वंशिका गुप्ता, महाराष्ट्र से राजकुमार छापड़िया, कलकत्ता से वी अरुणा, गाजीपुर से सुरेन्द्र नाथ सिंह, दिल्ली से टी के पांडेय, कवि तुलसी विश्वास, भीम कुमार, झारखंड, रूबी प्रसाद, सिलीगुड़ी, डॉक्टर विजय लक्ष्मी, काठगोदाम, आशा बंसल, सिलीगुड़ी, ऐडवोकेट रिंकी गुप्ता, सिलीगुड़ी, विजय कुमार, कंकेर, विशाल चतुर्वेदी ‘उमेश’, रमाकांत सोनी, राजस्थान, ऋचा कुशवाहा, गोपालगंज, बिहार, रमा बहेड, हैदराबाद, श्रीमती सरोज साव कमल, रायगढ़, छतीसगढ, डोमन निषाद डेविल, छतीसगढ से कुल 45 साहित्यकारों ने भाग लिया। संस्था ने सभी प्रतिभागी साहित्यकारों को  “श्रीमती कमला सिन्हा सम्मान-2021” से सम्मानित किया। यह सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर ‘दिनकर’ , यूनाईटेड कृयटीवीटी पब्लिकेशंस के गोपाल कृष्ण देब एव राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया। कार्यक्रम उध्घाटन संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शायरा प्रिया सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव, ऐडवोकेट अनुजा ‘मनु’, वर्तमान सुप्रीम कोर्ट लाँ ऑफिसर दिल्ली के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *