कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य लालसिंह यादव नहीं रहे

विख्यात शिक्षाविद एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य लालसिंह यादव (75 वर्ष) का गुरुग्राम में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।झज्जर जिले के गांव मुंढाडा के रहने वाले राव लालसिंह वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-47 317-बी ब्लाक में परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुग्राम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर अनेक राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक जताया है। लाल सिंह यादव के बड़े पुत्र डॉ. विजयपाल यादव गुरुग्राम नगर निगम में उप आयुक्त के पद पर कार्यरत है। वह रेवाड़ी नगर परिषद में बतौर ईओ कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि दूसरे पुत्र अरविंद यादव मेवात के रोजका मेव थाने में बतौर एसएचओ के पद पर नियुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *