कांग्रेस नेता उदित राज की राष्ट्रपति पर की गयी टिप्पड़ी को लेकर हंगामा, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी एक टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया है। भाारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावार हो गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उदित राज ने बुघवार को राष्ट्रपति मुर्मू पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन पर ‘चमचागिरी’ करने का आरोप लगाया था। अपने एक ट्वीट में राज ने देश की मुखिया पर हमला करते हुए कहा, “द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।”उदित राज के इस ट्वीट के बाद से उनकी अलोचना चारो तरफ हो रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राष्ट्रपति के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है वह अशोभनीय, दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे पहले एक आदिवासी महिला के देश की राष्ट्रपति बनने पर अधीर रंजन चौधरी ने भी उनका अपमान किया था। पात्रा ने कहा, “यह आश्चर्यजनक और दुखद है कि कैसे कांग्रेस भारत के राष्ट्रपति के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रही है, जिन्होंने देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।” इस बीच भाजपा के शहजाद पूनावाला ने भी पार्टी पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी इस तरह के व्यवहार का समर्थन करती है। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों और दलितों के लिए गहरी नफरत रखने का भी आरोप लगाया और कहा, “द्रौपदी मुर्मू जी अपनी चुनौतीपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के माध्यम से उठीं देश की राष्ट्रपति बनी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में उनके बयान पर नोटिस भेजा है। आयोग ने नोटिस में राज से इसके लिए माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ट्वीट कर कहा, “देश के सर्वोत्तम पद और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची एक महिला के यह खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान। उदित राज को अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *