कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव का फूटा दर्द

डीसी यशेंद्र सिंह फोन नही उठाते हैं, विकास के शिलापट्‌ट पर उनका नाम तक नहीं होता 


कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि मौजूदा सरकार और प्रशासन का बहूत बुरा हाल है। रेवाडी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह उनका फोन नही उठाते हैं और न ही व्हाटसएप मैसेज का जवाब देते हैं। जनता का प्रतिनिधि होने के नाते जनता के कार्यों के लिए मैं जिला उपायुक्त को फोन करता हूं। जब वो फोन ही नही उठाएगें तो जनता की आवाज और समस्याओं का समाधान मैं कैसे करा पाउंगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि वे जिला उपायुक्त की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष को करेंगे। चिरंजीव राव ने कहा कि शिलान्यास के पत्थर पर भी मेरा नाम नही होता है, मेरा ही नही पूरे प्रदेश में शिलान्यास के पत्थर पर विपक्ष के किसी भी विधायक का नाम नही होता है। इससे पता चलता है मौजूदा सरकार की क्या मानसिकता है।

 जिला अध्यक्ष के लिए रजनीकांत यादव बुढपुर का नाम फाइनल किया 

इससे पहले  युवा कांग्रेस के संगठन के लिए हो रहे चुनाव के मद्देनजर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने अपना बयान जारी किया। कहा कि  रेवाडी जिले से अध्यक्ष पद के लिए रजनीकांत यादव बूढपुर का नाम फाइनल किया गया है। इसमें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की भी सहमति शामिल है। चिरंजीव राव ने बताया कि 7 जुलाई से मेम्बरशिप शुरू हो चुकी है जोकि आगामी 6 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान कोई भी युवा जिसकी आयु 18 से 35 के बीच में है वह युवा कांग्रेस का सदस्य बन सकता है और अपने मत का प्रयोग कर सकता है।  विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि संगठन न होने से पार्टी का भारी नुक्सान हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि बूथ लेवल तक कार्यकर्ता बनाएं जाएं। संगठन को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी भी जल्द ही संगठन का विस्ता करने जा रही है। इसी माह के अंत तक सभी नियुक्तियां हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *