किसानों के आगे झुके सीएम खट्टर ने विवादास्पद बयान लिया वापस

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शनकारी ‘किसानों के खिलाफ उठाओं लाठी’ के ब्यान से विवादों में घिरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना यह बयान वापस लेते हुए किसानों से माफी मांगी है। पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा-अर्चना के लिए आए सीएम खट्टर ने कहा, “उनकी टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं बल्कि आत्मरक्षा के उद्देश्य से की गई थी। “किसान इस टिप्पणी से आहत हुए हैं। इसलिए, मैं इस टिप्पणी को वापस लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि राज्य की शांति भंग हो। सभी को शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार है। माता मनसा देवी शक्तिपीठ में आभास हुआ कि माता रानी हम सब की सुरक्षा करेंगी इसलिए वे अपने उस बयान को वापिस लेते हैं जिसमें उन्होंने जरूरत होने पर आत्मरक्षा की अपील की थी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *