किसान आंदोलन को ग्रेटा-रिहाना-हैरिस का मिला समर्थन तो बोला एमईए- बाहरी लोग न चलाए एजेंडा

देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में दो महीनों से चल रहा किसानों का आंदोलन अब अंतराष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है, जो भारत सरकार के लिए बड़ी समस्या बन गया है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, क्लाइमेट चेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर चिंता जताई और टिप्पणी की। उसके बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसानों पर हमला हो रहा है। अब विदेश मंत्रालय ने सख्त टिप्पणी की है। जिसके बाद भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का हक है और किसानों का एक छोटा समूह प्रदर्शन कर रहा है। विदेश मंत्रालय द्वारा यह बयान बुधवार को जारी किए गए हैं। एमईए ने कहा है कि कुछ बाहरी लोग अपना एजेंडा सेट करने में लगे हुए हैं, जो स्वीकार नहीं है।

एमईए  द्वारा जारी बयान

मंत्रालय ने कहा की भारत की संसद ने पूरी बहस और चर्चा के बाद कृषि कानूनों को पारित किया है. इन कानूनों ने किसानों की बाजार पहुंच को विस्तारित किया है और अधिक लचीला बनाया है। कुछ ही किसान इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनके साथ वार्ता का दौर भी लगातार चलाया जा रहा है। आंदोलन में कुछ लोग अपने एजेंडा थोपने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके कारण 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा भी हुई। इसके अलावा दुनिया के कुछ हिस्सों में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान भी पहुंचाया गया। यह भारत के लिए और हर जगह सभ्य समाज के लिए बेहद परेशान करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *