किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन किया

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)जिला संगठन रेवाड़ी की तरफ से तीन कृषि काले कानूनों को वापस लिए जाने के किसान संघर्ष में शहीद हुए किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जिन किसानों ने एवम संत बाबा रामसिंह ने जो अपना बलिदान देकर इस संघर्ष को परवान चढ़ाकर अपने खून से सींचा है। वह व्यर्थ नहीं जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह, प्रधान, उपप्रधान,कुलदीप सिंह,गूगन सिंह के अलावा किशनगढ़ ,बालावास जमापुर, और ढाणी से, चुन्नीलाल, सतबीर नंबरदार,राज ढाणी,राज ठेकेदार,जनक,रत्तीराम एवम बलवान आदि बहुत से किसान साथी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *