किसान मोर्चा प्रत्येक मंडल में लगाएगी योगा शिविर

भाजपा किसान मोर्चा रेवाड़ी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने की इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव मुख्य अतिथि रहे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि आगामी 21 जून को योग दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा प्रत्येक मण्डल में एक योग शिविर लगवाएगी प्रीतम चौहान ने बताया कि योग शिविरों के अलावा 23 जून से 6 जुलाई तक बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाएगा मोर्चे द्वारा तालाब नालों की सफाई अभियान चलाया जाएगा। 25 जून को आपातकाल दिन को काला दिवस के रूप में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। 27 जून को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के लिए हर बूथ पर एक महिला एक पुरुष वालंटियर बनाया जाएगा बूथ स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल पनवाड़, युद्वीर यादव, होशियार सिंह कसाना, एडवोकेट अमित चौहान, महेश राजा इनके अलावा जिला सचिव संजय लिसान, सत्य सैनी इनके अलावा आईटी सेल से नीरज भारद्वाज मंडल अध्यक्ष से ईशवर सरपंच, सशि यादव, दीपक, अशोक कुमार इसके अलावा गोपी लिसान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *