भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह,किसान विकास संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्योरज माजरा, जय किसान आंदोलन के जिला प्रभारी अभय सिंह फिदेडी की सयुक्त अगुवाई में जिले रेवाड़ी के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर राजीव चोक पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के मार्फत ज्ञापन सौंपा। सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 44 अमर शहीदों को दो मिनट का मौन नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। धरना बैठक को जिला प्रधान समय सिंह, अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्योराज माजरा,प्रभारी अभय सिंह फिदेड़ी,महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना,जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया। किसानों ने मांग की कि रेवाड़ी जिले में बेमौसम की हुई भारी बारिश के कारण किसानों की खराब एवम बर्बाद हुई फसलों की अविलंब स्पेशल गिरदावरी करवाकर फसलों के खराबे के नुकसान की जांच करवाकर तीस हजार प्रति एकड़ की राशि का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिया जावे। संयुक्त किसान मोर्चा एवम केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के बीच हुई लिखित सहमति के आधार पर किसान आंदोलन में आंदोलित किसानों पर लगाए सभी मुकदमे बिना शर्त वापिस लिए जाएंगे। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह,योगेश शर्मा,लक्ष्मी बाई लिसाना,कुलदीप सिंह बूढ़पुर, उप प्रधान ईश्वर सिंह महालावत,कोसली हल्का प्रधान सवाचंद नंबरदार, जटुसाना हल्का प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी,रेवाड़ी हल्का प्रधान चुन्नीलाल,महेंद्र सिंह टिकैत,विपिन,राजेश खन्ना,राजकुमार,राज डाक्टर,पूर्व सरपंच बलवान सिंह,सतपाल चौधरी आदि किसान नेता उपस्थित रहे ।