कृपा जैमिनी व पारिशा शर्मा बनी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकी यादव ने जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव से विचार-विमर्श करके अपने सभी जिले के मंडलों में महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए सभी मंडलों की महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त कि व जिले की टीम की घोषणा की। जिले में उपाध्यक्ष अंजु गोयल, कृपा जैमिनी, पारीशा शर्मा, सरिता यादव,  महासचिव पुष्पा बधराना, नीरू भारद्वाज, सचिव सुमन चौहान, मीना शर्मा, पिंकी देवी, रेखा, मीडिया प्रभारी संतोष सह मीडिया प्रभारी कैलाश देवी, आईटी प्रमुख सीमा गुप्ता कोषाध्यक्ष सरोज तंवर को बनाया । इसके साथ सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की बावल मंडल के अध्यक्ष सीमा रानी, खोल मंडल की अध्यक्ष मोनिका, बेरली मंडल के अध्यक्ष सुनीता देवी, धारूहेड़ा मंडल की अध्यक्ष शोभा सोना, जाटूसना मंडल अध्यक्ष करुणा शर्मा, बीकानेर मंडल अध्यक्ष कृष्णा देवी, गढ़ीबोली मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी सोनी, नहाड मंडल अध्यक्ष पिंकी शर्मा, डहिना मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, रेवाड़ी की मंडल अध्यक्ष मीनू को बनाया। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सब लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाए और पार्टी के विस्तार का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *