कृष्णा देवी ने चेयरमैन के लिए भाजपा से टिकट मांगा, संगठन पर पूरा भरोसा

WhatsApp Image 2020-12-09 at 18.17.45नगर परिषद चेयरमैन रेवाड़ी के लिए कृष्णा देवी पत्नी सत्यदेव यादव ने भी मजबूती के साथ भाजपा से टिकट मांगा है। कृष्णा देवी के पति सत्यदेव यादव संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका पूरा परिवार भाजपा विचारधारा की राजनीति को आगे बढ़ाता रहा है। इसलिए उन्हें भरोसा है कि हाईकमान टिकट देकर जनता की सेवा करने का अवश्य मौका देगा।  ग्रेजुएट कृष्णा देवी के पति सत्यदेव 1994 में छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। 2012 तक वे छात्र राजनीति करते रहे। उसके बाद सक्रिय राजनीति में आकर भाजपा युवा जिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाली। युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया। उनकी सक्रिय राजनीति के चलते हाईकमान ने उन्हें 2016 में भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जिस पर वे 2020 तक रहे। सत्यदेव के दादा महाशय श्योधन सिंह 1980 से ही महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा के साथ जुड़े रहे। पिता नरेंद्र यादव गांव राजपुरा ईस्तमुरार में सरपंच पद से जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कुल मिलाकर यह परिवार पूरी तरहस भाजपा समर्पित के आधार पर संगठन से टिकट मांग रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *