केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विधायक सीताराम कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह का गुरुवार को नारनौल जाते समय स्थानीय विधायक सीताराम यादव के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व रामपुरा हाउस के  समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया। अपने संक्षिप्त ठहराव में विक्रम सरपंच ने केंद्रीय मंत्री को पगड़ी व फुलमालाओं से स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल व उनका कुशलक्षेम पुछा। कार्यकर्ताओं के गर्मजोशी से गदगद उन्होंने कहा कि भले ही वह गुरुग्राम से सांसद है लेकिन उनका महेंद्रगढ़ जिला उनको राष्ट्रीय पहचान  दिलाने में अग्रणी रहा हैं। इस मौके पर नपा प्रधान जितिन अग्रवाल, विक्रम सरपंच, सुगन चंद सैनी, अभय सिंह सरपंच, विधायक पुत्र प्रवीण कुमार, सुरेश शर्मा, विनोद कटकई, कृष्ण शर्मा, कर्मबीर खीची,मुकेश कुमार, मास्टर कृष्ण, मनोज गोपी, अशोक लांबा, प्रमोद कुमार, मंजीत भीलवाड़ा, आशीष कुमार, सुरेश वकील,  संजय सिलारपुर, सतबीर सुजापुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक  सीताराम चंडीगढ़ में बजट सत्र चलने के कारण वहा होने के कारण उनके कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया।