केवल एक दिन ही नहीं ,हर दिन के लिए तुम खास हो : दीपक मंगला

रेवाड़ी मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह हुआ आयोजित


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  रेवाड़ी मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह करवाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रेवाड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष हुकुम चंद यादव, अति विशिष्ट अतिथि पूनम यादव चेयरमैन रेवाड़ी नगर परिषद तथा विशिष्ट अतिथि पिंकी यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक मंगला ने दीप प्रज्वलन करके किया। माननीय हुकुम चंद यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा उन्हें हर कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। पूनम यादव ने कहा कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों के साथ चल रही है ,समाज के हर क्षेत्र में अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। पिंकी यादव ने कहा कि महिलाओं को चाहे वह किसी भी उम्र की हो चाहे पढ़ना लिखना अत्यंत जरूरी है जिससे कि अपने परिवार, अपनी ससुराल,अपने मायके का नाम रोशन करें। दीपक मंगला ने कहा कि यत्र नारी पूज्यंते तत्र रमंते देवता, जहाँ नारी की पूजा होती है वहां पर देवता निवास करते हैं। इसलिये हर घर में नारी का सम्मान करना जरूरी है। इस कार्यक्रम की शोभा कैप्टन पूनम गौड़ जो कि एयर टैक्सी की मालकिन है उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक के अनुभवों को बताया तो कहा कि कैसे वह तीन बहने इस समाज से लड़कर आगे बढ़ी और आज देश का नाम रोशन कर रही  है।दीपक मंगला ने एक कविता सुना कर नारी की महिमा का बखान किया—

नारी तुम प्रेम हो… आस्था हो… विश्वास हो…

टूटी हुई उम्मीदों की… एक मात्र आस हो…

                                          हर जान का तुम… ही तो आधार हो…                                          

 इस बेरंग दुनिया में… तुम ताज़गी भरी श्वांस हो…

नफरत की दुनिया में… तुम ही तो प्यार हो…

उठो अपने अस्तित्व को संभालो…

केवल एक दिन ही नहीं… हर दिन के लिए तुम खास हो..!

जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने की महिला दिवस के उपलक्ष में अपने विचार सबके सामने प्रस्तुत किए उन्होंने कहा कि महिलाओं  का सम्मान सिर्फ एक ही दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। इस कार्यक्रम में  भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़, कृष्ण कुमार कौशिक, महेश स्वामी, महामंत्री- संजय चौहान, दीपक नहाड़िया, सचिव- तिलक गौड़, दीपेश भार्गव, गिरीश सिंगला, रोशन लाल, सुरेखा धींगड़ा, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एडवोकेट राजेश सैनी, आई टी सेल प्रभारी दीपक ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल, प्रेमराज, उर्मिला, रेखा, सुमन लता,निहाल सिंह, प्रवीण कुमार, नीलांबर जैमिनी, धर्माचार्य दिलीप शास्त्री, सतीश डाबला, उषा मंगला, विंदु चौहान, सविता अग्रवाल, बलजीत यादव, कमला यादव, नीलम यादव आदि उपस्थिति रहे। 72 वरिष्ठ महिलाओं को शॉल, माला दे कर  तथा 17 स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप की विजेता लड़कियों को गोल्ड मेडल दे कर सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, पार्षद कुसुमलता, रंजना भारद्वाज, सुचित्रा चांदना, पूनम सतीजा, सविता यादव, जिला सचिव मौसमी देवी, उषा आर्य, पुष्पा मुदगिल, पूजा यादव, प्रमिला भार्गव, रेवाड़ी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीनू गुलाटी , जिला पार्षद नीतू चौधरी, जिला प्रमुख शशि बाला, सुशीला चौहान,कृपा जैमिनी, सुनीता अग्रवाल, रेखा ग्रोवर, गुंजन गुलाटी, सरोज सिक्का, सरोज बाला, मंजू यादव, कृष्णा यादव, बिंदु गुप्ता, सीमा गुप्ता, संगीता मित्तल, नरेश मित्तल, विनीता,  कृष्णा गोयल, उर्मिला देवी, कृष्णा यादव, महिंद्रा राव, सुमनलता, नीरू भारद्वाज, शशिकांता शर्मा, मुकेश सारवान, उर्मिला देवी, कनक लता, कांता शर्मा, कांता गोयल, द्रोपदी, मौसमी रानी, भावना मंगला, संपत्ति देवी, जगमोहन अग्रवाल, संगीता, माया देवी,विमला देवी, रामा देवी, विमला देवी, कुसुमलता, फूलवती,  मेवा, चंदा रानी,  पुष्पा देवी, सरला देवी, सुशीला देवी,  चंपा देवी, पारुल अग्रवाल, मंजू गुप्ता, नीलम चांदना, सीमा, मीरा देवी,  नंदलाल, पूजा, पिंकी यादव, अजित,  कंचन बाला, लक्ष्मी देवी, राधा,  जयमाला, मंजू यादव,  रचना, संतोष देवी, माया देवी, दिलीप शास्त्री शकुंतला देवी, संगीता भार्गव, निर्मला देवी, ओमप्रकाश, बिशन स्वरूप, पूनम सतीजा, बिंदु गुप्ता , रेखा देवी सोनू , निहाल सिंह, अमित शर्मा, सीमा गुप्ता, पूजा आहूजा, संगीता आहूजा, योगेश, कृपा जैमिनी, सुशीला चौहान, सुनीता अग्रवाल, अजय अग्रवाल, भूमि शर्मा, प्रमिला भार्गव, कांता देवी, रेखा ,पूजा, शशिकांत, मंजू, संगीता, मालती, सुधारानी, विमला, बबीता, पूजा, अर्चना, मंजू गुप्ता, भारती गुप्ता, सविता, रेखा संतोष, नीलम यादव, अजय यादव, विजय गुप्ता, मूर्ति, रितेश अग्रवाल, निशु, कृष्णा, इशिता, नीतू चौधरी, सुनीता गुप्ता, बबीता गुप्ता, हेमलता, निशा गुप्ता, लीलावती, पुष्पा देवी, पुष्पा, सतीश डाबला, अर्चना गोयल, रुचि गोयल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *