वीरवार को 53 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 93 नए पॉजिटिव मिले: जिलाधीश

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी /29 अक्टूबर

वीरवार  को जिले से संबंधित 93 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 62 रेवाड़ी शहर, 18 धारूहेड़ा, 2-2 बावल, जाडरा व निमोठ तथा एक–एक केस गामड़ी, रामपुरा, लोधाना, जाटूसाना, कोसली,  शहबाजपुर खालसा व सुरेहली से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 53 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 4-4 कोसली व भांडोर, 3-3 धारूहेड़ा व मोहदीनपुर, 2-2 बावल, नांगल पठानी, औलान्त, बिसोवा, गोकलगढ़ तथा एक–एक केस बुढ़पुर, दड़ौली, धारण,  लूला अहीर, माढिया कलां, नठेडा, नेहरुगढ़, प्राणपुरा,   करनावास, संगवाड़ी, गोठड़ा, जीवडा,  जैनाबाद, बव्वा व फतेहपुरी से संबंधित हैं। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 89820 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7600 कोविड–पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6889 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 37 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 674 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 81651 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 569 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *